एक्ट्रेस को लंदन की सड़कों पर किसके साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया।
अपने बर्थडे पर उन्हें लंदन में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपना खास दिन अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मनाया. आइए जानें, कौन है वो कथित बॉयफ्रेंड जिसके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम जोड़ा जा रहा है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह करीना कपूर खान और तब्बू के साथ नजर आई थीं। ‘क्रू’, ‘मिमी’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। कृति का करियर इस वक्त सातवें आसमान पर है।
कृति सेनन ने अपना जन्मदिन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मनाया। कृति के साथ उनकी बहन नुपुर सेनन भी लंदन में हैं। कृति का बॉयफ्रेंड यूके स्थित एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है। कबीर पेशे से करोड़पति बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। उनके पिता साउथहॉल ट्रैवल के संस्थापक कुलजिंदर बाहिया हैं।

जहां तक कबीर की बात है तो उनका भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या के साथ अच्छा रिश्ता है। अक्सर वे एक साथ वेकेशन पर भी जाते हैं। कबीर की धोनी की पत्नी साक्षी के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर कबीर धोनी और हार्दिक पंड्या की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
कुछ समय पहले कृति की लंदन की सड़कों पर एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे घूमते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मिस्ट्री मैन कबीर बहिया हैं। अब तक कृति ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाकर रखा है, लेकिन माना जा रहा है कि वह परिवार की सहमति से ही शादी करेंगी।